inh24छत्तीसगढ़

गरियाबंद :महिला एवं बाल विकास मंत्री अनिला भेड़िया जिले की प्रवास पर रहेंगी

गिरीश गुप्ता गरियाबंद। महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण मंत्री अनिला भेड़िया आज जिले के प्रवास पर रहेंगी। वे सुबह 10 बजे अपने निवास से राजिम के लिए सड़क मार्ग से प्रस्थान करेंगी और शाम 8 बजे तक जिले के भ्रमण पर रहेंगी।
मिली जानकारी के अनुसार वे जिले के प्रमुख धार्मिक स्थलों के दर्शन करेंगी। सबसे पहले वे राजिम स्थित भगवान राजीव लोचन मंदिर दर्शन करेंगी।

उसके पश्चात जतमई धाम ओर फिर घटारानी धाम पहुंचकर माता मंदिर के दर्शन करेंगी। छूरा में दोपहर भोजन के बाद वे गरियाबंद के लिए प्रस्थान करेंगी और उसके बाद भुतेश्वरनाथ बाबा के दर्शन करेंगी। वे शाम 8 बजे सड़क मार्ग से रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगी।

Related Articles

Back to top button