छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) कर्मचारियों ने आखिरकार हड़ताल पर ब्रेक लगा दिया है. कार्यकर्ता आज से काम पर लौट रहे हैं. इससे पहले रविवार को NHM कर्मियों ने स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मुलाकात की थी. उसके बाद आज हड़ताल स्थगित करने का ऐलान कर दिया है।
गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में तैनात 13 हजार से ज्यादा NHM स्वास्थ्यकर्मी मांगे पूरी नहीं होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे. जिसकी वजह से कोरोना काल में राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था भी चरमरा गई थी. हालांकि इस दौरान स्वास्थ्यकर्मियों से सरकार ने आंदोलन नहीं करने की भी अपील की थी फिर भी वे नहीं मानें थे।
राज्य सरकार ने NHM स्वास्थ्यकर्मी संघ के पदाधिकारियों को बर्खास्त कर दिया था. साथ ही स्वास्थ्य हड़ताल पर गए कर्मियों को बर्खास्त कर FIR दर्ज करने का आदेश दिया था. सरकार के इस फैसले से NHM स्वास्थ्यकर्मी और उग्र हो गए और अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले गए थे।



