inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – प्रसव के दौरान दिखने लगी नवजात की खोपड़ी, बच्चे की हुई मौत, नर्स पर लगा लापरवाही का आरोप

बलरामपुर में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां डिलीवरी के दौरान बच्चे की मौत मामले में दो स्टाफ नर्स को BMO ने नोटिस जारी किया है। बताया जा रहा है कि प्रसव के दौरान नर्सों की लापरवाही के चलते बच्चे की मौत हुई थी। गौरतलब है कि राजपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में महिला की डिलीवरी के दौरान नवजात की खोपड़ी ही बाहर आ गई थी। इस घटना में नवजात की मौत हो गई थी। बताया जा रहा है कि महिला की भी हालत बिगड़ गई थी। परिजनों का आरोप है कि डिलीवरी के दौरान नर्स ने लापरवाही बरती जिसके चलते मासूम की मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button