छत्तीसगढ़ के सरगुजा में मणिपुर चौकी इलाके में पत्नी ने अपने पति से पड़ोस की रहने वाली महिला के साथ रेप की घटना को अंजाम दिया है. मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
Read Also – सांसद राहुल गांधी को राज्योत्सव में शामिल होने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया न्यौता
एडिशनल एसपी ओम चंदेल के मुताबिक मणिपुर चौकी क्षेत्र के बिलासपुर चौक निवासी आरोपी महिला नगर सैनिक रामकली सिंह ने पड़ोस में रहने वाली महिला को अपने पास घर में बुला लिया और महिला के घर पहुंचने के बाद लाइट बंद कर बलात्कार की घटना को अपने पति से अंजाम दिलवाया।
Read Also – रायपुर ब्रेकिंग – कारोबारी के बेटे का अपहरण कर 40 लाख रुपए की मांगी फिरौती, 3 आरोपी गिरफ्तार
घटना के सम्बन्ध में पुलिस ने बताया की आरोपी सुरेश परमार महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पीड़िता ने मणिपुर चौकी में आरोपी पति-पत्नी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने रामकली सिंह और सुरेश परमार के खिलाफ 376, 342 ,354, 506 के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है और रिमांड पर भेज दिया है। आपको बता दें कि आरोपी महिला नगर सेना में कार्यरत है।




