inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – तीन राज्यों की सीमा पर सक्रिय 50 लाख का इनामी नक्सली गिरफ्तार

कांकेर – नक्सल विरोधी अभियान में छत्तीसगढ़ की सीमा से सटे महाराष्ट्र के गढ़चिरौली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, तीन राज्यों छतीसगढ़, महाराष्ट्र, तेलंगाना की सीमा पर सक्रिय 50 लाख इनामी नक्सली यशवंत बोगा और उसकी पत्नी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यशवंत पर 44 से ज्यादा जवानों की हत्या का आरोप है, जिस पर कुल 78 मामले भी दर्ज है।

यशवंत बोगा 2009 में नक्सली संगठन में भर्ती हुआ था, जिसके बाद से वह कई नक्सल मामलों में सक्रिय रहा , यशवंत पर तीनो राज्यों की पुलिस ने अलग अलग इनाम घोषित कर रखा था, यशवंत के साथ उसकी पत्नी शारदा को भी पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। यशवंत की पत्नी शारदा पर भी अलग अलग थानों में 47 नक्सल मामले दर्ज है।
पुलिस को धनोरा थाना क्षेत्र के जंगलों में यशवंत के मौजूदगी की खबर मिली थी, जिसके बाद

पुलिस ने सर्च ऑपरेशन चलाया था, पुलिस टीम ने घेराबंदी कर यशवंत और उसकी पत्नी शारदा को गिरफ्तार किया है, जो कि पुलिस के लिए बड़ी सफलता है, वही नक्सल संगठन के लिए इसे एक बहुत बड़े झटके के रूप में देखा जा रहा है । हाल ही में गढ़चिरौली जिले में नक्सलियो ने काफी उत्पात मचा रखा है, ऐसे में नक्सलियो के बड़े लीडर की गिरफ्तारी से नक्सलियो को एक बड़ा झटका लगा है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – बस्ती जिला जेल में कोरोना विस्फोट, 191 कैदी मिले कोरोना पॉजिटिव

Related Articles

Back to top button