inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – माउथ ऑर्गन कलाकार ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

 भिलाई में गुरुवार को एक वृद्ध ने आत्महत्या कर ली।  उसका शव घर में ही पंखे से लटकता मिला। वह माउथ ऑर्गन कलाकार था। पड़ोस में रहने वाला युवक चाय देने के लिए वृद्ध के घर पहुंचा तो खुदकुशी का पता चला। फिलहाल, आत्महत्या का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। मामला खुर्सीपारा थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, जोन-3, सड़क नंबर 10 निवासी केआर अजय कुमार (58) माउथ ऑर्गन आर्टिस्ट थे। वह ऑर्केस्ट्रा और अन्य कार्यक्रमों में प्रस्तुति दिया करते थे। उन्होंने शादी नहीं की थी और अकेले ही रहा करते थे। रोज की तरह पड़ोस में रहने वाला अंकित उन्हें चाय देने के लिए गया। दरवाजा अंदर से बंद था।

ओडिशा में रहने वाली बहन के रिश्तेदारों को सूचना देकर किया पंचनामा

काफी देख खटखटाने के बाद भी जब नहीं खुला तो अंकित दरवाजे को धक्का देकर अंदर चला गया। अंदर कमरे में गमछे के सहारे वृद्ध का शव पंखे से लटक रहा था। इस पर उसने पुलिस को सूचना दी। बताया जा रहा है कि वृद्ध की बहन ओडिशा में रहती है। उसके रिश्तेदार भिलाई में ही रहते हैं। उनको सूचना देकर पंचनामा कराया गया।।

Related Articles

Back to top button