inh24छत्तीसगढ़

श्री राम हिन्दू संगठन ने बड़े धूमधाम से मनाया शौर्य दिवस

श्री राम हिंदू संगठन धमतरी के द्वारा प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी शौर्य दिवस मनाया गया इस अवसर पर धमतरी जिले के प्राचीन किले के श्री राम मंदिर पर प्रभू श्रीराम जी कि भव्य महाआरती कर मंदिर परिसर में 1100/- दिप प्रज्वलन किया गया प्रसादी वितरण पश्चात जय श्री राम के नारों के संगठन के सदस्यों ने जबरदस्त आतिशबाजी किया, श्री राम हिंदू संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि हर साल शौर्य दिवस को बड़े धूमधाम से बाजे गाजे/ डिजे के साथ घड़ी चौक से लेकर विंध्यवासिनी मंदिर परिसर तक बाईक रैली का आयोजन होता था

लेकिन कुछ वर्षों से कोरोनावायरस संक्रमण के कारण यह आयोजन नहीं किया जा रहा है, कोरोनावायरस संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष भी यह आयोजन किले के श्री राम मंदिर में बाजे गाजे के साथ प्रभु श्री राम जी की महाआरती और आतिशबाजी कर शौर्य दिवस मंदिर परिसर पर बड़े धूमधाम से मनाया गया,इस अवसर पर श्री राम हिंदू संगठन के बड़ी संख्या में सदस्यगण और पदाधिकारी मौजूद थे ,,

Related Articles

Back to top button