
शिक्षा मंत्री प्रेम साय टेकाम का बयान सामने आया है जिसमें उन्होंने स्कूलों के 100 फीसदी खुलने को लेकर इशारा किया है। आपको बता दें कि उनकी माने तो शिक्षा विभाग स्कूल खोलने के लिए पूरी तरह तैयार है।
साथ ही मंत्री प्रेम साय टेकाम की माने तो कोरोना केस कम है इसलिए स्कूल खोले जा सकते हैं। उन्होंने कहा की 100 फीसदी उपस्थिति के साथ स्कूल खोलने पर विचार किया जा रहा है।
22 नवंबर को कैबिनेट की बैठक में इस बारे में चर्चा होगी। उसके बाद अंतिम फैसला लिया जाएगा। उनकी माने तो कोविड-19 का पालन करते हुए स्कूल खोले जाएंगे।




