inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मुख्यमंत्री निवास में आज मंत्रियो का बैठक, पढ़े पूरी खबरे

रायपुर, 11 जनवरी 2022/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज यहां अपने निवास कार्यालय में आयोजित बैठक में मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम के विभागों स्कूल शिक्षा, अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण तथा सहकारिता विभाग की बजट तैयारियों की समीक्षा की। 

बैठक में मुख्य सचिव श्री अमिताभ जैन, अपर मुख्य सचिव श्री सुब्रत साहू, स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वित्त विभाग की सचिव श्रीमती अलरमेलमंगई डी., अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के सचिव श्री डी.डी. सिंह, सहकारिता विभाग के विशेष सचिव श्री हिमशिखर गुप्ता, संचालक वित्त श्रीमती शारदा वर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button