
कोरबा। कटघोरा थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया है। शव वाहन और स्कॉर्पियो गाड़ी में जबरदस्त टक्कर हो गई। हादसे में 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इसमें 2 की हालत नाजुक बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक कटघोरा की मुक्तांजलि वाहन आज सुबह कटघोरा से कोरबा के लिए निकली थी। इसी दौरान जब गाड़ी सोलरा के पास पहुंची थी कि उसकी टक्कर सामने से आ रही स्कॉर्पियो गाड़ी से हो गई।
हादसे के बाद दोनों ही गाड़ी अनियंत्रित हो गई और स्कॉर्पियो में सवार सभी 5 लोग घायल हो गए। वहीं शव वाहन का ड्राइवर जितेंद्र यादव भी घायल हुआ है। बताया जा रहा है कि स्कॉर्पियो में एक महिला सवार थी। उसे भी गंभीरें चोटें आई हैं। इसके अलावा शव वाहन चालक को भी चोट आई है, जिसके कारण दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। हादसे के बाद राहगीरों ने डायल 112 की टीम को सूचना दी थी। इसके बाद वह मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज किया जा रहा है। हादसे में दोनों ही गाड़ियों को भी काफी नुकसान हु




