गरियाबंद। गरियाबंद जिले के मैनपुर ब्लॉक के धारनिधोड़ा पंचायत भवन की खिड़की में आज सुबह 45 वर्षीय दिव्यांग ग्रामीण ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है, जैसे ही ग्रामीणों को इसकी जानकारी लगी तो सूचना देवभोग पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।
read also..छत्तीसगढ़ – महिला नक्सली की मौत, मुठभेड़ में हुई थी घायल
मिली जानकारी के अनुसार मृतक का नाम जनार्दन ओटी था, जो करीब छह माह से पंचायत भवन के एक रूम में निवास कर रहा था, बताया जा रहा है कि 45 वर्षीय जनार्दन ओटी दिव्यांग और बेघर था, ग्रामीणों द्वारा उसे पंचायत भवन का एक कमरा देकर सहारा दिया गया था। हालांकि फिलहाल इस बात का खुलासा नहीं हुआ कि जनार्दन ने खुदकुशी क्यों की पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
read also..रायपुर – शराब लूटकांड में पुलिस को मिली सफलता, 3 आरोपी गिरफ्तार




