
जशपुर। जिले के बगीचा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टर की लापरवाही से एक 14 वर्ष मासूम की जान चली गयी। कल सुबह 4 बजे नगर पंचायत बगीचा वार्ड नम्बर 4 निवासी संतोष रवि को सांप ने काट लिया सांप के काटने की सूचना परिजनों को हुई तब तत्काल बगीचा अस्पताल लाया गया जहाँ प्रभारी बीएमओ और सीनियर डॉक्टर सीआर भगत ने बच्चे का इलाज करने के बजाए अम्बिकापुर रेफर कर दिया, बगीचा अस्पताल के साथ आस पास के मेडिकल में भी सांप काटने की दवा उपलब्ध है बाउजूद उसके डॉक्टर ने लापरवाही पूर्वक बच्चे के परिजन को अम्बिकापुर ले जाने की सलाह दी, अम्बिकापुर पहुंचते ही बच्चे की मौत हो गई।
मृतक के परिजनों ने बताया कि मेरे बच्चे का इलाज बगीचा में होता तो उसकी जान बच जाती, डॉक्टर की लापरवाही से मेरे बच्चें की जान चली गयी। जब हम बच्चे को लेकर बगीचा अस्पताल पहुंचे तो डॉक्टर ने तुरंत रेफर कर दिया एम्बुलेंस की सुविधा तक उपलब्ध नही कराई जैसे तैसे प्राइवेट गाड़ी से हम अपने बच्चे को अम्बिकापुर लेकर गए अस्पताल पहुंचते ही डॉक्टर ने बच्चे को मृत घोषित कर दिया।




