inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: नशे की हालत में 2 युवकों ने खाया जहरीला बेलिया करैत सांप, दोनों की बिगड़ी हालत

कोरबा: शहर में शराब के नशे में 2 लोगों ने जहरीले बेलिया करैत सांप को ही खा लिया। कोतवाली थाना अंतर्गत वार्ड क्रमांक 4 देवांगन पारा के इंदिरा नगर मोहल्ले में जैतखाम परिसर में निवासरत सुंदर आनन्द के घर बेलिया करैत सांप निकला था। इस सांप को घर के एक सदस्य ने मारा और जला कर घर के बाहर गली में फेंक दिया।

Read also:- छत्तीसगढ़: कलेक्टर ने जारी किए गणेश उत्सव की गाइडलाइन, धुमाल बजाने की मिली अनुमति

वहीं, रात के वक्त बस्ती में ही रहने वाले दो युवक राजू जांगड़े और हितेंद्र आनंद शराब के नशे में धुत्त होकर पहुंचे। इन्होंने मरे हुए बेलिया करैत सांप को देखा और उसे ही अपना निवाला बना लिया। इस घटनाक्रम के कुछ देर बाद दोनों की हालत बिगड़ने लगी, तब आनन-फानन में परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

Read also:- केंद्र का आदेश: DMF परिषद के अध्यक्ष राज्य के प्रभारी मंत्री नहीं बल्कि कलेक्टर होंगे

हितेंद्र आंनद ने बताया की बस्ती में लगातार सर्पदंश से मौत की घटना से लोग परेशान है इस वजह से इस बार उसने सांप को ही खा लिया, ताकि वह दूसरे को अपना शिकार न बना सके।

Related Articles

Back to top button