inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: सीएम बघेल कैबिनेट की अहम बैठक, कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर लिया जाएगा निर्णय

रायपुर। भूपेश बघेल कैबिनेट की अहम बैठक 22 नवंबर को होने जा रही है। लंबे समय बाद होने जा रही कैबिनेट की बैठक में कई महत्वपूर्ण मामलों पर चर्चा कर निर्णय लिया जाएगा। करीब ढाई महीने बाद होने वाली कैबिनेट की बैठक के लिए विभागों के सचिवों से प्रस्ताव मंगाए जा रहे हैं।

पता चला है, कैबिनेट पर स्कूल खोलने पर भी चर्चा की जाएगी। अफसरों ने संकेत दिए थे कि दिवाली के बाद स्कूल खोले जाएंगे। मगर कोरोना को देखते असमंजस की स्थिति बनी हुई है। ऐसे में, कैबिनेट में इस पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा एक दिसंबर से धान खरीदी पर भी चर्चा होगी। बैठक में विवेकानंद जयंती के मौके पर दो दिन का युवा महोत्सव मनाने पर भी मुहर लगेगा। पेट्रोल-डीजल के दाम कम करने का फैसला लिया जा सकता है.

Related Articles

Back to top button