
कसडोल विधायक शकुंतला साहू के जन्म दिन आयोजन पर कर्मचारियों का ड्यूटी लगाते हुए आदेश जारी करने वाले प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पलारी बलौदाबाजार भाटापारा लखनलाल सोनवानी को सस्पेंड कर दिया गया है।
Cgtop36 में खबर प्रकाशित होने के बाद प्रदेश के मुख्य मीडिया संस्थानों द्वारा भी यह खबर प्रकाशित की गई थी । मामले में उप सचिव पंचायत व ग्रामीण विकास विभाग के द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि उक्त अधिकारी द्वारा जारी आदेश छत्तीसगढ़ सिविल सेवा नियम के विपरीत होने के कारण उक्त कार्रवाई की जा रही है।
विदित हो कि पहली बार किसी विधायक के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए शासकीय कर्मचारियों की ड्यूटी लगाने का आदेश शासकीय तौर पर उक्त अधिकारी के द्वारा जारी किये जाने पर पूरे प्रदेश में बवाल मच गया था।




