
कांकेर। कांकेर जिले से इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक नन्दनमारा पुल में 2 ट्रकों की टक्कर हुई है. हादसे के बाद 3 घंटे से नेशनल हाइवे 30 जाम लगा हुआ है.और नन्दनमारा पुल के दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है. मौके से ट्रक चालक फरार बताए जा रहे है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है. और यातायात व्यवस्था को सुगम करने में जुट गई है.




