inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिहदेव ने, छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलाव को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच दिया बड़ा बयान

छत्तीसगढ़ के स्वास्थ मंत्री टीएस सिहदेव ने छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री बदलाव को लेकर चल रहे सियासी घमासान के बीच बड़ा बयान दे दिया है। टीएस ने कहा कि पंजाब में किसी ने नही सोचा था कि ऐसी स्तिथि होंगी लेकिन वहाँ बदलाव की स्तिथि आई। दिल्ली से रायपुर लौटे टीएस सिहदेव ने रायपुर एयरपोर्ट  मीडिया ने सवाल पूछा आपने कहा था फैसला हाइकमान के पास सुरक्षित है तो फिर इतनी देरी क्यो हो रही है। इसपर टीएस ने कहा कि ये हाइकमान का विशेषाधिकार है कि जब मामला उनके पास है तो फैसला भी उन्ही की तरफ से आएगा कोई समय सीमा नहीं रहती। व्यवहारिकता की बात होती है।  पंजाब में किसी ने नही सोचा था कि ऐसी स्तिथि आयेगी स्तिथि आ गई। कई कारण होते है उसे देखकर हाइकमान निर्णय लेते है। यही नही तो बदलाव को लेकर लोगो मे कौतूहल को लेकर टीएस ने कहा कि जब छत्तीसगढ़ में सरकार बननी थी तो 2 – 3 दिनों में ही ऐसा लग रहा था कि निर्णय कब होंगा। कौन मुख्यमंत्री बनेंगे। लेकिन ये निर्णय छोटे नही होते इसमे समय लगता है।

Related Articles

Back to top button