inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर खोज रही सर्दी और खांसी के मरीज

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग अब घर-घर जाकर सर्दी, खांसी और कोरोना वायरस के लक्षणों वाले संदिग्धों को खोज रहा है। सर्वे का जिम्मा आंगनबाड़ी कर्मी, एएनएम, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजकों व अन्य कर्मियों को सौंपा गया है। शहर से गांव तक के हर घर में सर्दी, खांसी और बुखार के मरीज खोजे जा रहे हैं। इसके लिए टीमें बनाई गई है और हर टीम में पांच-पांच सदस्य हैं।

यह टीम कंटेनमेंट जोन के सभी वार्डों में घूमकर एक-एक व्यक्ति के बारे में जानकारी ले रहे हैं। सीएमएचओ डॉ. मीरा बघेल ने बताया, शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में सर्वे का काम चल रहा है। अब कोई भी संदिग्ध घर में खुद से दवा लेकर छिपकर न रह पाए, इसलिए यह सर्वे किया जा रहा है। इससे बड़ा डाटा भी तैयार होगा। सर्वे में ऐसा डाटा तैयार किया जा रहा है जो रायपुर जिले में रहने वालों की पूरी जानकारी देगा। सर्वे के दौरान मनमानी करने वालों पर कार्रवाई के लिए पुलिस को भी जरुरत पड़ने पर साथ में लगाया जाने का निर्देश दिए गए हैं।

जिले के कंटेनमेंट जोन में अब तक 56, 094 घरों का सर्वे किया गया है, जिसमें में सर्दी, खांसी, बुखार की शिकायत मिलने पर स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। प्रवासी श्रमिकों के क्वारेंटाइन सेंटरों में ठहरे लोगों की भी स्वास्थ्य जांच का पूरा विवरण सीएमएचओ कार्यालय को दिया जाना है।

बुजुर्ग बच्चों, बुजुर्गों व गंभीर बीमारियों से ग्रसितों के साथ ही गर्भवती महिलाओं का भी डाटा तैयार कर संक्रमण को रोकने में मदद करेगा। इन सभी की स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। अतिरिक्त सावधानियां के साथ आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा विशेष रूप से गृहभ्रमण के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button