inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: गणेशोत्सव के लिए गाइडलाइन जारी, प्रशासन ने दिए सख्त निर्देश, न होगी झांकी, न बटेंगे प्रसाद

रायपुर। कोरोना माहामारी के संकट के दौर के बीच प्रदेश में गणेशोत्सव काफी सतर्कता के साथ मनेगा। राजधानी रायपुर में जिला प्रशासन की तरफ से इस बाबत सख्त गाइड लाइन जारी किया गया है। जिला प्रशासन ने मूर्ती की ऊंचाई से लेकर पंडाल की साइज तक निर्धारित कर दिये हैं। जिला प्रशासन ने आयोजकों के लिए 26 तरीके से गाइडलाइन जारी किये हैं, जिसका इस्तेमाल किये बगैर गणेश प्रतिमा स्थापित नहीं किया जा सकेगा। एडीएम विनित नंदनवार की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि जो भी आयोजक शर्तों का उल्लंघन करेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जायेगी।

जिला प्रशासन की तरफ से इस बार झांकी की भी अनुमति नहीं दी गयी है। मूर्ति की साइज 4×4 से ज्यादा नहीं होगी, वहीं पंडाल को भी 15X15 से ज्यादा बड़ा नहीं बनाया जा सकेगा। पंडाल में कुर्सियां नहीं लगेगी, साथ ही 20 लोगों से ज्यादा पंडाल में मौजूद होने नहीं दिया जायेगा। वहीं मूर्ति दर्शन के लिए आने वाले लोगों को भी अपना नाम पता और मोबाइल नंबर लिखना होगा, ताकि संक्रमित मिलने पर उसका कांटेक्ट मिल सके। पंडाल में सीसीटीवी लगाना होगा। वहीं बिना मास्क के मूर्ति दर्शन की अनुमति नहीं होगी।

Related Articles

Back to top button