inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – फेसबुक पर दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म

छत्तीसगढ़ – रायपुर में युवक द्वारा युवती के साथ होटल में बुलाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। युवती बेमेतरा की रहने वाली  है.  गंज थाने में युवती ने इस मामले की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी के अनुसार युवती का आरोप है कि युवक ने पहले उससे फेसबुक में दोस्ती की और धीरे धीरे नजदीकी बढ़ा ली। उसे 10 फरवरी 2019 से 1 फरवरी 2020 के बीच कई बार स्टेशन रोड स्थित एक होटल में बुलाकर शादी का प्रलोभन देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, और अब शादी से मुकर गया। युवती के आवेदन पर पुलिस ने केस दर्ज कर आगे कार्रवाई प्रारंभ कर दी है।

Related Articles

Back to top button