inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: राजिम मार्ग में कुर्रा से लेकर महानदी पुल तक सड़क का फोरलेन निर्माण, 4.50 किलोमीटर होगी लंबाई

राजिम। विधायक धनेंद्र साहू ने अभनपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों की सड़कों का नवीनीकरण, मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्यों को अनुपूरक बजट में शामिल करने के लिए प्रस्तावित किया था उनमें से सात सड़कों को शामिल किया गया है इसके तहत निमोरा थनौद नवागांव मार्ग लंबाई 14.70 किलोमीटर का डामर नवीनीकरण हेतु राशि 1200. 00 लाख, दुलना पटेवा कुर्रा मार्ग का मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण लंबाई लंबाई 3.80 किलोमीटर हेतु राशि 900.00 लाख, अभनपुर पाटन मार्ग का नवीनीकरण लंबाई एक 21.00 किलोमीटर हेतु राशि 1680.00 शामिल है।

खास तौर पर अभनपुर राजिम मार्ग में ग्राम कुर्रा से लेकर महानदी पुल तक सड़क का फोरलेन निर्माण लंबाई 4.50 किलोमीटर हेतु राशि 2362.50 लाख शामिल है। इसके अलावा कुर्रा – पटेवा, डोंगीतराई से होते हुए मेन रोड तक मजबूतीकरण एवं चौड़ीकरण कार्य लंबाई 5 किलोमीटर हेतु राशि 1000.00 लाख, सिवनी से लेकर खिलोरा तक सड़क मजबूतीकरण लंबाई 2 .70 किलोमीटर हेतु राशि 337.00 लाख, ग्राम तोरला, घोरभट्टी, उगेतरा होते हुए बीरबीरा तक सड़क का मजबूती करण एवं चौड़ीकरण लंबाई 8.00 किलोमीटर हेतु राशि 1800. 00 लाख। इस तरह कुल सात सड़कों छत्तीसगढ़ शासन के 2021-22 का प्रथम अनुपूरक बजट में शामिल हुआ है। जिसके लिए कुल राशि 9279.50 लाख का प्रावधान अनुपूरक बजट में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जिन सड़कों के निर्माण मजबूती करण के लिए स्वीकृति मिली है उन सड़कों हेतु लंबे समय से नागरिकों सहित ग्रामीणों द्वारा समय-समय पर मांग की जाती रही है।

नगर के मुख्य मार्ग पर धार्मिक नगरी होने के कारण ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है जिससे आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है वहीं त्रिवेणी संगम पर अस्थि विसर्जन के साथ ही राजीव लोचन मंदिर दर्शन हेतु देश-विदेश से दर्शनार्थी पहुंचते रहते हैं राजिम माघी पुन्नी मेला के समय भी ट्रैफिक का काफी दबाव रहता है अब फोरलेन बन जाने से लोगों को काफी राहत मिलेगी।

Related Articles

Back to top button