inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पूर्व विधायक गुलाब सिंह का निधन, कांग्रेस पार्टी से मनेन्द्रगढ़ से दो बार के थे विधायक

सोनु केदार कोरिया – मनेन्द्रगढ़ विधानसभा के पूर्व विधायक गुलाब सिंह का आज सुबह जिला अस्पताल बैकुंठपुर में हुआ निधन।लंबे समय से किडनी की बीमारी से ग्रसित थे गुलाब सिंह। जिला अस्पताल में उनका हो रहा था डायलसिस। कांग्रेस पार्टी से मनेन्द्रगढ़ से दो बार के विधायक रह चुके है गुलाब सिंह।जिले के आदिवासी अंचल के कद्दावर नेताओं में जाने जाते थे गुलाब सिंह।

मुख्यमंत्री बघेल ने पूर्व विधायक गुलाब सिंह के निधन पर गहरा दुख प्रकट किया है। गुलाब सिंह का आज बैकुंठपुर में निधन हो गया।  बता दें कि गुलाब सिंह वर्ष 1998 और 2003 में मनेन्द्रगढ़ से विधायक निर्वाचित हुए थे। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से गुलाब सिंह के परिवारजनों को दुख की इस घड़ी में संबल प्रदान करने और दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की है।

Related Articles

Back to top button