#Social

Accident: ट्रक ने कार को मारी जोरदार टक्कर, 5 लोगो की मौत



राजस्थान Rajasthan: एक परिवार कार से राजस्थान के सालासर धाम जा रहा था। राजस्थान के महाजन के पास एक ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। हादसे में परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। पीड़ित परिवार सिरसा के डबवाली ब्लॉक का रहने वाला था। मृतकों में उनके माता-पिता, उनके दो बेटे और उनकी दो बेटियां शामिल हैं। यह परिवार उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और 40 साल से डबवाली में रह रहा था। हादसे में मृतकों की पहचान नीरज गुप्ता, भूमि, सुनैना, शिव कुमार, डुग्गू और आरती के रूप में हुई है।
मृतकों के परिजन राजस्थान के लिए रवाना हो गए हैं। इसके बाद मृतकों के शव हरियाणा लाए जाएंगे। जहां उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। हादसा गुरुवार रात 10 बजे हुआ। मृतक की रिश्तेदार नीतू ने बताया कि गुरुवार शाम करीब 7 बजे उनकी सास, ससुर, दो साले और दो सालियाँ कार में सवार होकर सालासर के लिए निकले थे। रात करीब 10 बजे राजस्थान के महाजन थाने में जैतपुर टोल प्लाजा के पास भारतमाला रोड पर कार एक्सीडेंट की सूचना मिली .पुलिस ने बताया कि कार में सवार छह लोगों में से पांच की मौके पर ही मौत हो गई।
एक लड़की को पल्लू अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी भी मौत हो गई। ट्रक से टकराने के बाद कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में सवार सभी लोग एक ही परिवार के सदस्य थे। मृतक परिवार का मुखिया शिव कुमार (55 वर्ष) बैटरी रिक्शा चलाकर सवारियां ढोने का काम करता था। जबकि मृतका आरती (50 वर्ष) लोगों के घरों में झाड़ू-पोछा लगाने का काम करती थी। मृतक नीरज कुमार (23 वर्ष) पंजाब अड्डा स्थित चौधरी देवी लाल पार्क के सामने Medical Store चलाता था। जबकि मृतका बेटी सुनैना (24 वर्ष) बाथ में प्राइवेट नौकरी करती थी।



Source link

Related Articles

Back to top button