छत्तीसगढ़

पेंशनर्स का जत्था धरना प्रदर्शन हेतु नई दिल्ली रवाना… |


बचेली: “कर्मचारी पेंशन योजना 1995” के अंतर्गत 76 लाख पेंशनर्स को सन 2013 से न्यूनतम पेंशन मात्र एक हजार रुपए महीना निर्धारित किया गया है जो कि एक परिवार को समाज में सम्मानपूर्वक जीने के लिए अपर्याप्त है। इसे बढ़ा कर 7500 रुपए प्रति मास डी ए के साथ करने, उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार उच्च पेंशन दिए जाने की प्रक्रिया को तेज करने,और विधवा पेंशन को सौ प्रतिशत दिए जाने इत्यादि की मांगों को लेकर,

“ई पी एस 95 राष्ट्रीय संघर्ष समिति” ने 7 दिसंबर को रामलीला मैदान नई दिल्ली में एक दिवसीय धरना का आव्हान किया है. साथ ही, 8 दिसंबर से राष्ट्रीय संघर्ष समिति के केंद्रीय नेतागण कमांडर अशोक राउत, श्री वीरेन्द्र सिंह राजावत और श्री डी एम पाटिल जंतर मंतर पर आमरण अनशन पर बैठेंगे। ।

देश के कोने कोने से पेंशनर्स नई दिल्ली के लिए कूच कर चुके हैं। आशा है कि कम से कम 5 लाख पेंशनर्स इकठ्ठे हो रहे हैं।इसी क्रम में छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न जिलों से सैकड़ों पेंशनर्स नई दिल्ली के लिय रवाना हो चुके हैं। दिनांक 5 दिसंबर 23 को भी रायपुर से श्री एस एल वर्मा और राजनांदगांव से जनाब एजाजुर रहमान के नेतृत्व में पेंशनर्स के दो जत्थे समता एक्सप्रेस से प्रस्थान हुए।

read more- BREAKING : विधानसभा चुनाव जीतकर आए BJP के सभी सांसदों ने दिया इस्तीफ़ा …

सर्व श्री एल एम सिद्दीकी, राज्य अध्यक्ष, राष्ट्रीय संघर्ष समिति, श्री वरदराजन, अध्यक्ष,एफसीआई रिटायर्ड एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन, श्री नारायण भावसार, अध्यक्ष, रिटायर्ड एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन राज्य वन विकास निगम, श्री एस जे कुरैशी, अध्यक्ष, एच एस सी एल रिटायर्ड एम्प्लॉयज वेलफेयर एसोसिएशन, श्री आर के वर्मा, अध्यक्ष, ई पी एस 95 पेंशनर्स राजनांदगांव, श्री पी एल सोनी, बालको, श्री डी एस यादव,

अध्यक्ष, बालको सेवानिवृत्त कर्मचारी संघ, श्री डी के गोराहा , मार्कफेड, श्री जी एस ताम्रकार, आदिम जाति कल्याण विभाग, श्री जी पी सिंह, महासचिव, रायपुर समिति, श्री बी जे पटनायक, सचिव, श्री सुजॉय कुमार , इत्यादि ने उनकी सफल यात्रा के लिए शुभकामनाएं अर्पित की हैं। रेलवे स्टेशन में श्री जी पी सिंह , श्री बी जे पटनायक, श्री सुजॉय कुमार एवम अन्य मित्रों ने पुष्प गुच्छ से दिल्ली जा रहे सदस्यों का स्वागत किया और उन्हें बिदाई दी. श्री एल एम सिद्दीकी ने आशा प्रगट किया कि जिस पवित्र उद्देश्य के लिए वे जा रहे हैं, उसमे अवश्य सफल होंगे।



Related Articles

Back to top button