
बीजापुर। एक बड़ी खबर सामने आयी है बीजापुर से जहां PMGSY के एक इंजीनियर और चपरासी का पिछले करीब 24 घंटे से कोई सुराग नहीं मिल रहा है। ये दोनों कल ही सड़क कार्य को देखने के लिए मौके पर गये थे, लेकिन उसके बाद से ही दोनों का कोई पता नहीं चल रहा है। घटना के बाद विभाग में सनसनी मची है। दोनों के अपहरण की आशंका भी जतायी जा रही है, हालांकि पुलिस अभी इस मामले में कुछ भी नहीं बोल रही है।
आशंका है कि नक्सलियों ने दोनों का अपहरण कर लिया है। सब इंजीनियर बीजापुर जिले के नक्सल इलाके में सड़क निर्माण कार्य का जायजा लेने के लिए गुरुवार को गए हुए थे। उनके साथ ऑफिस का प्यून भी था। लेकिन दोनों कल दोपहर से घर नहीं लौटे हैं। सूत्र बता रहे हैं कि नक्सलियों ने दोनों का अपहरण कर लिया है। फिलहाल पुलिस अधिकारियों की तरफ से नक्सलियों के द्वारा अपहरण किए जाने की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।



