inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सलियों के मारे जाने की ख़बर

बस्तर –  जवानो और नक्सलियों  के बीच  कोंडागाँव और कांकेर सीमावर्ती इलाके मुठभेड़ मे हुआ। जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया है और घटना स्थल से दो हथियार भी बरामद हुआ है. खबर लिखेेे जाने तक खबर ये भी है कि मुठभेड़ में कई नक्सली मारे गए हैं, लेकिन शव एक ही नक्सली का मिला है.

बताया जा रहा है कि इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सली हताहत हुए है. हालांकि जवानों को भारी पड़ता देख नक्सली जंगल की आढ़ में भाग खड़े हुए. जबकि एक नक्सली मारा गया, तो साथी नक्सली भी उसका शव नहीं ले जा सके. फिलहाल जवानों द्वारा सर्चिंग अभियान जारी है.

जानकारी के मुताबिक कोण्डागांव और कांकेर सीमावर्ती इलाके में एक मुठभेड़ हुई है. इस मुठभेड़ में एक नक्सली को ढेर किया गया है. जवानों ने सर्चिंग के दौरान घटना स्थल से नक्सली शव, दो राइफल समेत भारी मात्रा में सामान बरामद किया है.

मुठभेड़ खत्म हो गई है, लेकिन अभी भी सर्चिंग जारी है. डीआरजी, एसटीएफ, बीएसएफ की टीम और दोनों जिले के सुरक्षाबल के जवानों ने मिलकर यह ऑपरेशन चलाया है. मुठभेड़ में सभी जवान सुरक्षित है.

दरअसल छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग में सोमवार को सुरक्षाबल के जवानों और नक्सलियों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई है. यह मुठभेड़ तब हुआ, जब जवानों की सयुंक्त टीम जंगल में सर्चिंग करने निकली थी. मामला कोंडागांव का है.

READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – दहेज प्रताड़ना से तंग आ कर विवाहिता महिला ने मिट्‌टी तेल डाल कर की आत्महत्या

Related Articles

Back to top button