छत्तीसगढ़

पूर्व विधायक सिद्धनाथ पैकरा पहुंचे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम में, जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में दी जानकारी…


बलरामपुर। विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कुसमी विकासखंड के ग्राम पंचायत नीलकंठपुर एवम लवकशपुर में पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित रथ यात्रा एवम सभी मंचासिन अतिथियों का पुष्प माला के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए स्वागत किया गया ।

आज के इस विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के तहत मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित भाजपा के कद्दावर नेता जन्मजय सिंह सहित अन्य वक्ताओं द्वारा केंद्र की मोदी सरकार एवम राज्य की भाजपा सरकार द्वारा गांव गांव में दी जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तृत रूप से बताते हुए उनसे लाभ लेने की बात कही गई.

पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा द्वारा सामरी विधान सभा क्षेत्र में महिला प्रत्याशी को विधायक बनाए जाने पर क्षेत्रवासियो को हार्दिक बधाई देते हुए क्षेत्र के विकास हेतु कभी भी राशि की कमी नहीं होने देने की बात कहते हुए पूरे क्षेत्र की विकास करने की बात कही गई, साथ ही ग्राम पंचायत नीलकंठपुर एवम लवकशपुर में पंचायत भवन को मरमत करवाने की मांग को पूरा करते हुए मेन सड़क से हाई स्कूल तक सी सी सड़क बनवाने की बात कहते हुए मिडिल स्कूल, हाई स्कूल निर्माण सहित नीलकंठपुर ग्राम पंचायत में 25 लाख का एक सामुदायिक भवन बनवाने की बात कही गई.

read more- CG News: सर्व आदिवासी समाज के प्रमुख ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर की तर्ज पर अपनी 1.38 एकड़ जमीन की दान…

इनके द्वारा यह कहा गया की विगत 15 वर्ष की भाजपा सरकार में मुझसे जितना बन पाया मैं क्षेत्र का विकास किया , फिर आप लोगों के आशीर्वाद से केंद्र एवम राज्य में भाजपा की सरकार बनी है , आने वाले समय में लोकसभा चुनाव सहित सभी चुनावो में दोनो हाथ जोड़कर आप लोग से निवेदन करता हु की भाजपा के प्रत्याशी को प्रचंड बहुमत से वोट देकर फिर से केंद्र में भाजपा की मोदी सरकार को बनाने अपना बहुमूल्य योगदान देने की कृपा करें।

मैं आप लोगों को विश्वास दिलाता हु की भाजपा की सरकार में क्षेत्र के विकास के लिए छोटे बड़े निर्माण कार्यों को कार्य योजना में जोड़वाकर क्षेत्र में विकास कार्य करेंगे , भाजपा की सरकार जो कहती है उस कार्य को करके दिखाती है , राज्य में भाजपा की सरकार बनते ही किसानों को पिछला वर्ष 2014/15 एवम 2015/16 का धान की बोनस की राशि दी गईं, साथ ही प्रधान मंत्री आवास योजना के तहत अब सभी गरीब परिवार को आवास शासन द्वारा दिया जायेगा ।

आज के इस विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक एवम संसदीय सचिव सिद्धनाथ पैकरा सहित विशिष्ट अतिथि भाजपा के कद्दावर नेता जन्मजय सिंह, जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज , सहित भाजपा के पदाधिकारीगण भाजपा कार्यकारिणी सदस्य उमेश्वर ओझा, भाजपा नेता पूर्व जनपद अध्यक्ष शंकरगढ़ सुदेश पैकरा, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी किसान मोर्चा राकेश भारती, भाजपा नेता विनोद गुप्ता , प्रदीप गुप्ता , मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी , भाजपा नेता राजेश्वर गुप्ता , पारस पाल , जहरूल अंसारी ,कुसुम पैकरा , चंद्रशेखर पैकरा, बी डी सी विनीता भगत, अमरेश पैकरा सहित भाजपा के पदाधिकारीगण सहित ग्राम पंचायत के सरपंच /सचिव ,हल्का पटवारी सहित सभी विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित काफी संख्या में जन समुदाय उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना महावपूर्ण योगदान रहा ।

आज के इस विकसित भारत संकल्प यात्रा को सुचारू रूप से कुसमी विकासखंड के अंतर्गत सफल बनाने में कुसमी अनुविभागीय अधिकारी राजस्व किरण डहरिया, एवम मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत कुसमी अभिषेक पांडे का सराहनीय योगदान रहा ।



Related Articles

Back to top button