inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत..बचाने गया बेटा भी झुलसा

कवर्धा  – करंट की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौके पर ही मौत हो गई। बचाने गया बेटा भी झुलसा गया जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना कुंडा थाने के सूरजपुरा का  है . पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खेत में काम करते समय बुजुर्ग के ऊपर बिजली का तार टूट कर गिर गया जिससे वह करंट की चपेट में आ गया।

बुजुर्ग को बचाने गया बेटा भी करंट की चपेट में आ गया और झुलस गया। करंट लगने से बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई, वहीँ उसके बेटे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

READ ALSO,,ब्रेकिंग – अभिषेक बच्चन ने जीता कोरोना से जंग…रिपोर्ट आई नेगेटिव…ट्वीट कर स्वयं दी जानकारी

Related Articles

Back to top button