जरा हटके

जानिए कैसे हो गई टीवी डेबिट में बातो- बातो में हाथापाई, क्यूं जड़ दिया नेत्री ने थप्पड़

टी वी चैनलों में किसी भी मुद्दे को लेकर पक्ष विपक्ष में डिबेट तो आम बात हैं लेकिन कई बार नेता एक दूसरे को गाली गलौज भी कर देते हैं लेकिन आज हम आपको बताने जा रहे हैं पाकिस्तान की टीवी डिबेट शो जहां सत्तारूढ़ पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की एक नेत्री ने टीवी पर टॉक शो के दौरान प्रतिद्वंद्वी पार्टी के सांसद को तीखी बहस के दौरान गालियां दीं और थप्पड़ मार दिया। ‘एक्सप्रेस न्यूज’ पर ‘कल तक’ टॉक शो में पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की फिरदौस आशीक अवान और पाकिस्तान पीपल्स पार्टी (पीपीपी) के सांसद कादिर खान मंदोखेल हिस्सा ले रहे थे। कार्यक्रम का संचालन जावेद चौधरी कर रहे थे। वायरल वीडियो में पंजाब में पीटीआई की प्रांतीय सरकार की प्रवक्ता अवान, मंदोखेल को पहले गालियां देती हैं और उनके मुंह पर थप्पड़ मार देती हैं।क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया और लोगों ने सार्वजनिक तौर पर दूसरे नेता से बदसलूकी करने के लिए अवान की आलोचना की। अवान ने ट्विटर पर एक वीडियो बयान जारी कर दावा किया कि टॉक शो के दौरान मंदोखेल ने उन्हें बार-बार तंग किया और वह आत्मरक्षा में ऐसा करने के लिए मजबूर हो गई थी।

Related Articles

Back to top button