कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर दी जान, आस पड़ोस में पसरा सन्नाटा |

बिलासपुर जिले से छात्र के आत्महत्या का मामला सामने आया है, यहाँ एक कॉलेज स्टूडेंट ने फांसी लगाकर अपनी जान दे बताया जा रहा है कि धनेश्वर साइंस कॉलेज में एमएससी का छात्र था। घटना की सुचना पर पहुंची पुलिस को मौके से सुसाइड नोट मिला है। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है।
Read Also – Viral Video: गांव में बनी शराब पीकर नशे में टल्ली हुआ तेंदुआ, ग्रामीणों ने जानवर को उसके निवास तक पहुंचाया
मिली जानकारी के अनुसार, सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र का तिरदा निवासी 24 वर्षीय धनेश्वर प्रसाद जायसवाल सरकंडा के राजीव विहार में किराए के मकान में भाई प्रदीप जायसवाल के साथ रहता था। धनेश्वर साइंस कॉलेज में एमएससी का छात्र था।
Read Also – सीएम भूपेश कैबिनेट की बैठक में हुवे कई अहम फैसले, जानें आम आदमी के लिए राहत भरी खबर
बताया जा रहा है कि उनके पिता नंद कुमार जायसवाल रायगढ़ के छाल में एसईसीएल कर्मी हैं। मकान के आसपास में अन्य छात्र भी रहते हैं। गुरुवार की रात दोनो भाई खाना खाकर सो रहे थे। गर्मी की वजह से प्रदीप बाजू के कूलर वाले रूम में चला गया। बाजू कमरे में रहने वाला छात्र राखी में घर गया था। प्रदीप उसके कमरे में कूलर लगा कर सो गया।



