inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – स्कूल में कोरोना की दस्तक: 19 छात्र और 5 शिक्षक कोरोना की चपेट में, स्कूल सील

मुंगेली। नवोदय आवासीय स्कूल में एक बार फिर कोरोना ब्लास्ट हुआ है। स्कूल में कोरोना के 24 मरीज मिले हैं। संक्रमितों में 19 छात्र और 5 शिक्षक शामिल हैं। स्कूल को तत्काल सील कर दिया गया है। बता दें कि छग स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक प्रदेश में कल 5151 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी. और वहीं 483 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। सबसे ज्यादा मरीज दुर्ग, रायपुर , राजनांदगांव , जांजगीर चाम्पा, कवर्धा , बिलासपुर और धमतरी से है.

Related Articles

Back to top button