छत्तीसगढ़ – छत्तीसगढ़ में लाख कोशिश के बाद भी कोरोना का प्रकोप बढ़ता जा रहा है. इसी बीच एक खबर सामने आई है की बुधवार को एमआईसी मेंबर सहित पांच कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। रायगढ़ नगर निगम कार्यालय को आगामी आदेश तक बंद कर दिया गया है। इसके बाद निगम कमिश्नर आशुतोष पांडे ने कार्यालय बंद करने का आदेश जारी किया है। कोरोना संक्रमण के चलते ऐहतियातन ये आदेश जारी किया गया है।।
READ ALSO,,बिग ब्रेकिंग – राम जन्मभूमि ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास कोरोना संक्रमित
आपको बता दें छत्तीसगढ़ में बुधवार को 492 कोरोना पॉजिटिव मिले थे। प्रदेश में एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 पहुंच गई है। राज्य में अब तक 13552 संक्रमित पाए गए हैं। वहीं इलाज के बाद अब तक 9508 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं। बुधवार को भी 269 मरीज स्वस्थ होकर डिस्चार्ज हुए हैं। वहीं 5 कोरोना संक्रमितों ने दम तोड़ा है। प्रदेश में अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है।
READ ALSO,,छत्तीसगढ़ – सूमो और कार में जोरदार टक्कर, हादसे में 3 लोगो की मौत




