inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: बिल का भुगतान नहीं होने से ठेकेदार परेशान, की आत्मदाह की कोशिश

कोरबा जिले के कटघोरा वन मण्डल कार्यालय के सामने ठेकेदार ने आत्मदाह का प्रयास किया है. बिल का भुगतान नहीं होने से ठेकेदार परेशान है. जिस कारण ठेकेदार अभय गर्ग ने आज शाम खुद के ऊपर मिट्टी तेल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. आनन फानन में कटघोरा पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाल लिया.

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि ठेकेदार अभय गर्ग ने वन मण्डल में विगत वर्सग 2019 में काम किया था. जिसका लाखों का बिल वन मण्डल में बकाया है. अभी तक कई चक्कर काटने के बाद भी बिल का भुगतान नहीं हुआ. जिससे परेशान ठेकेदार ने आज आत्मदाह की कोशिश की.

Related Articles

Back to top button