
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना संक्रमण धीरे-धीरे पांव पसारने लगा है। कोरोना मरीजों की संख्या एक बार फिर से चिंताजनक हो रही है। जिला प्रशासन ने रिसाली और दुर्ग निगम क्षेत्र के एक-एक वार्ड को कंटेनमेंट जोन बनाया है।
READ ALSO – समाज सेवा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के लिए मिला डॉ अजय सहाय को स्टार्स अवॉर्ड
जिले के रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड-23 आशीष नगर पश्चिम में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दुर्ग निगम क्षेत्र के बोरसी में बम्लेश्वरी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए है जिले के रिसाली निगम क्षेत्र के वार्ड-23 आशीष नगर पश्चिम में एक ही परिवार के चार लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। वहीं दुर्ग निगम क्षेत्र के बोरसी में बम्लेश्वरी कॉलोनी में एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित पाए गए है।
READ ALSO – राजधानी में कोरोना की तीसरी लहर ने दी दस्तक, बच्चों में बढ़ा कोरोना और डेगूं का खतरा जाने कैसे ?
नगर निगम रिसाली के कमिश्नर प्रकाश सर्वे ने बताया कि पहले आशीष नगर पश्चिम में पहले तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। बुधवार को एक और की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसलिए उस क्षेत्र को कंटेनमेंट बना दिया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से वहां बेरिकेडिंग की गई है।
वहीं नगर निगम दुर्ग में बोरसी के बम्लेश्वरी कॉलोनी को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। यहां भी एक ही परिवार के तीन लोग संक्रमित मिले है। इनकी ट्रैवल हिस्ट्री का भी प्रशासन पता कर रहा है।
कोरोना संक्रमित 100 एक्टिव मरीज
READ ALSO – छः महीने की मासूम बेटी का हुआ लीवर ट्रांसप्लांट, अपना लीवर देकर पिता ने बचाई बेटी की जान
जिले में कोरोना मरीजों के मिलने की दर स्थिर बनी हुई है। वहीं रिकवरी रेट भी बढ़ा है। फिलहाल रिकवरी रेट 98 प्रतिशत के करीब है। अब तक जिले में कुल 96,499 कोरोना संक्रमित मिले हैं। इनमें से 94,608 रिकवर हो गए हैं। और 1791 मरीज की मौत हो गई। जिले में अभी भी 100 एक्टिव मरीज मौजूद है




