जशपुर जिले के बगीचा और सन्ना ब्लॉक के पटवारियों राजस्व निरीक्षकों एवं राजस्व अधिकारियों ने बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर के खिलाफ भ्रष्टाचार को लेकर मोर्चा खोल दिया है। इन सभी का आरोप है कि बगीचा एसडीएम ज्योति बबली कुजूर द्वारा सभी को आर्थिक एवं मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा है।
आपको बता दें कि पूर्व में भी ज्योति बबली कुजूर के ऊपर कई आरोप लगे है जिसमे अभी तक विभागीय जांच चल रहा है, इससे पहले बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर में sdm के पद पर रहकर अपने उच्चाधिकारियों व भर्ष्टाचार को लेकर शिकायत हुई थी, उसके बाद जशपुर के दुलदुला ब्लाक में जनपद सीईओ के पद पर थी तब भी दुलदुला ब्लाक के जनपद सदस्यों ने एकजुट होकर ज्योति बबली के ऊपर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाया था। अब फिर एक बार फिर जिले में दोबारा शिकायत इनके ही अधीनस्थ कर्मचारियों के द्वारा अवैध उगाही व मानसिक रूप से प्रताड़ित करने को लेकर लगाया है।बता दे कि इनका विवादों और भ्रष्टाचार से पुराना रिश्ता है।
जाने क्या है पूरा मामला
जिले की बगीचा SDM ज्योति बबली कुजूर पर अधीनस्थ कर्मचारियों ने आर्थिक व मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए पूरे मामले की शिकायत जिला कलेक्टर महादेव कावरे से की है।बगीचा व सन्ना क्षेत्र के तहसीलदार,आरआई व पटवारियों ने एकजुट होकर भ्रष्ट एसडीएम के खिलाफ स्वहस्ताक्षरित आवेदन देकर एसडीएम को जिला में अटैच कर मामले में जांच कर कार्यवाही की मांग की है,कलेक्टर को दिए गए आवेदन में बताया गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा द्वारा अपने कर्मचारियों ,पटवारीयों ,राजस्व निरीक्षकों एवं राजस्व अधिकारियों को आर्थिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित किया जा रहा है,।
अनुविभागीय अधिकारी ज्योति बबली कुजूर को जिला मुख्यालय में अटैच कर पारदर्शिता पूर्वक विभागीय जांच कराकर कार्यवाही की मांग अधीनस्थ कर्मचारियों ने की है,शिकायत आवेदन में कई गंभीर आरोप लगाते हुए कहा गया है कि अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बगीचा ज्योति बबली कुजूर के कार्यप्रणाली एवं किये जा रहे कार्यों से हम समस्त अधिकारी एवं कर्मचारीगण तहसील सन्ना एवं बगीचा आर्थिक एवं मानसिक रुप से प्रताड़ित हो रहे हैं। भयपूर्ण वातावरण में कार्य करने के लिये विवश हैं। हम सभी,महोदय से यह मांग करते हैं कि SDM ज्योति बबली कुजूर को जिला मुख्यालय में अटैच कर पारदर्शिता पूर्वक विभागीय जांच कराकर नियमानुसार कार्यवाही करने की कृपा करें ।



कलेक्टर महादेव कावरे से जब हमने इस शिकायत पर बात की तो बताया गया कि मुझे डाक के माध्यम से शिकायत मिली है, मामले में जांच कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।


Sdm ज्योति बबली से हमने जब इस शिकायत के सम्बंध में बात करनी चाही तो बार बार फोन काट दिया गया और इस मामले में कुछ भी कहने से बच रही है।




