inh24खेल जगत

IPL 2020 – RCB vs KXIP: आज रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच होगी जोरदार टक्कर

आईपीएल 13 में लगातार निराशाजनक प्रदर्शन कर रही लोकेश राहुल की कप्तानी वाली किंग्स इलेवन पंजाब कप्तान विराट कोहली के नेतृत्व वाली रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ गुरुवार को वापसी करने के लिए उतरेगी। बैंगलोर ने पिछले मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को 82 रन से पराजित किया था जबकि पंजाब को कोलकाता के हाथों रोमांचक मुकाबले में दो रन से हार का सामना करना पड़ा था। बैंगलोर के सात मैचों में पांच जीत, दो हार के साथ 10 अंक है औऱ वह प्वाॅइंट टेबल में तीसरे स्थान पर है जबकि पंजाब सात मैचों में एक जीत, छह हार के साथ दो अंक लेकर सबसे नीचे आठवें स्थान पर है।

बैंगलोर ने कोलकाता के खिलाफ हर विभाग में बेहतर प्रदर्शन किया था और कोलकाता को हर विभाग में परास्त किया था। बैंगलोर के लिए कप्तान विराट ने भी बेहतर प्रदर्शन किया था और नाबाद 33 रन बनाए थे। इसके अलावा एबी डीविलियर्स (नाबाद 73) ने भी तूफानी पारी खेली थी। दोनों बल्लेबाजों के 100 रन की साझेदारी की बदौलत ही बैंगलोर ने कोलकाता के खिलाफ 194 का स्कोर खड़ा किया था। बैंगलोर के लिए सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडीक्कल ने भी बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 32 रन बनाए थे और टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई थी।

दिल्ली कैपिटल्स की संभावित प्लेइंग XI: शिखर धवन, पृथ्वी शॉ, श्रेयस अय्यर (कप्तान), ऋषभ पंत, शिमरोन हेटमायर, मार्कस स्टोइनिस, आर अश्विन, अमित मिश्रा, इनरिच नॉर्टजे, हर्षल पटेल, कगीसो रबाडा।

किंग्स इलेवन पंजाब की संभावित प्लेइंग XI: केएल राहुल (कप्तान), मयंक अग्रवाल, ग्लेन मैक्सवेल, निकोलस पूरन, करुण नायर, जिमी नीशम, सरफराज खान, मुरुगन अश्विन, मोहम्मद शमी, शेल्डन कोटरेल, रवि बिश्नोई।

Related Articles

Back to top button