सूरजपुर – एक वर्षीय पुत्र के अलावा 4 वर्षीय पुत्री व 5 वर्षीय पुत्री के साथ बाइक से बिश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कुरुवां में भाइयों को राखी बंधवाने जा रहे सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र के ग्राम नरकालो निवासी दंपत्ति दर्दनाक सड़क हादसा का शिकार हो गए, दर्दनाक सड़क हादसे में दो परिवार में छाया मातम पसर गया। हादसे में दो मासूम समेत तीन लोगों की मौत हो गई वहीं चार घायल हो गए।
भटगांव-बिश्रामपुर मार्ग पर स्थित रामनगर चौक के पास उनकी बाइक की भिड़ंत सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक सवारों से आमने-सामने की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। बाइक में ग्राम सोहागपुर निवासी कॉलरीकर्मी बसंत सिंह 50 वर्ष व उसके पड़ोस का युवक 30 वर्षीय जोगिंदर सवार थे। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राकेश की दोनों बेटियों व कॉलरीकर्मी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि राकेश, उसकी पत्नी व पुत्र तथा युवक घायल हो गए। इस हादसे में दोनों बाइक के परखच्चे उड़ गए।
READ ALSO,,,छत्तीसगढ़ – नक्सलियों की बड़ी साजिश नाकाम, सुरक्षाबलों ने डिफ्यूज किया IED बम



