
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में एसपी त्रिलोक बंसल को एक हाथी ने जमीन पर पटक दिया । जिसके कारण वे बुरी तरह से जख्मी हो गए और उन्हें अस्पताल रेफर किया गया। बताया जा रहा कि त्रिलोक बंसल के साथ ये हादसा उस समय हुआ जब वे पेंड्रा के अमारु जंगल में हाथियों को देखने गए थे। इस दौरान एक दर्जन से ज्यादा हाथियों ने उन्हें घेर लिया और उन्ही मे से एक हाथी ने सूड़ से जोरदार उन पर हमला बोल दिया। जिससे त्रिलोक बंसल बुरी तरह से घायल हो गए। एपसी के साथ जब ये घटना हुई उस समय उनकी पत्नी उनके साथ थी।

घटना के दौरान एसपी त्रिलोक बंसल के पीठ और सर पर गंभी चोट आयी है। उन्हें इलाज के लिए बिलासपुर रेफर किया गया हैें। इस घटना में उनकी पत्नी भी चोटिल हुई है। फिहलाह प्राथमिक उपचार के बाद बिलासपुर अपोलो उन्हें भेज दिया गया है। कुछ देर के बाद त्रिलोक बंसल अपोलो पहुंचने वाले हैं। इधर पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हुए हैं।
हादसे के संबंध में बिलासपुर आईजी रतनलाल डांगी ने बताया “फिलहाल एसपी त्रिलोक बंसल की स्थिति बेहतर है। उन्हें बिलासपुर लाया गया है। कुछ हाथियों ने उन्हें चोट पहुंचायी है, विस्तृत जानकारी अभी नहीं है। लेकिन उनकी स्थिति ठीक है.



