inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़: मौसम विभाग का अलर्ट, यहां हो सकती है भारी वर्षा

रायपुर। राज्य शासन के राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा बनाए गए राज्य स्तरीय नियंत्रण कक्ष द्वारा संकलित जानकारी के मुताबिक 1 जून 2021 से अब तक राज्य में 669.1 मिमी औसत वर्षा दर्ज की जा चुकी है।

Read also:- छत्तीसगढ़: अंतरराज्यीय बस टर्मिनल के शुभारंभ की बदली तारीख, 20 अगस्त को तय किया गया कार्यक्रम

राज्य के विभिन्न जिलों में 01 जून से आज 17 अगस्त तक रिकार्ड की गई वर्षा के अनुसार सुकमा जिले में सर्वाधिक 1038.1 मिमी और बालोद जिले में सबसे कम 446.5 मिमी औसत वर्षा दर्ज की गयी है।

Read also:- सिविल न्यायालय के समकक्ष अधिकार महिला आयोग को प्राप्त, जानें पुलिस थाना, न्यायालय एवं महिला आयोग में कब और कैसे कार्यवाही कि जायेगी

राज्य स्तरीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष से प्राप्त जानकारी के अनुसार एक जून से अब तक सरगुजा में 574.4 मिमी, सूरजपुर में 860.3 मिमी, बलरामपुर में 743.5 मिमी, जशपुर में 704.6 मिमी, कोरिया में 739.8 मिमी, रायपुर में 561.1 मिमी, बलौदाबाजार में 643.8 मिमी, गरियाबंद में 580.3 मिमी, महासमुंद में 541.8 मिमी, धमतरी में 584.1 मिमी, बिलासपुर में 712.5 मिमी, मुंगेली में 630.3 मिमी, रायगढ़ में 591.9 मिमी, जांजगीर चांपा में 668.7 मिमी, कोरबा में 972.1 मिमी, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में 734.7 मिमी, दुर्ग में 610.4 मिमी, कबीरधाम में 520 मिमी, राजनांदगांव में 486.2 मिमी, बेमेतरा में 754 मिमी, बस्तर में 627.9 मिमी, कोण्डागांव में 652.7 मिमी, कांकेर में 564.3 मिमी, नारायणपुर में 786.6 मिमी, दंतेवाड़ा में 660.1 मिमी और बीजापुर में 745 मिमी औसत वर्षा रिकार्ड की गई।

Read also:- राजधानी – नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा अवसर,जिला प्रशासन ने जारी किया भर्ती नोटिफिकेशनp

Related Articles

Back to top button