inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – शराब से भरा ट्रक पलटा, सड़क पर मची शराब की लूट, पुलिस ने बरसाई लाठियां

ये घटना कवर्धा जिले के सागर गांव के पास हुआ. गांव के बीच से पार होते समय ट्रक का टायर फट गया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया और सड़क पर पलट गया। उसमें सरकारी शराब लदा हुआ था. मिल रही जानकारी के मुताबिक ट्रक के टायर फटने की आवाज सुनकर गांव के लोग सड़क की तरफ भागे, तो देखा कि ट्रक पलटा हुआ है और उसमें शराब की पेटियां भरी हुई है।

READ ALSO,,Breaking – अहमदाबाद के कोविड-19 अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की दर्दनाक मौत

बस और क्या था, इसके बाद शराब लूटने का क्रम शुरू हो गया। देखते ही देखते बड़ी तादाद में गांव के लोग पहुंचते गए और जिसके हाथ जितनी बोतलें आई, लोग बटोरते गए। मामले की सूचना जब तक पुलिस तक पहुंची और मौके पर जब तक पुलिस पहुंची तब तक लूट की दास्तां गढ़ी चुकी थी।इस दौरान पुलिस को हल्का बल का प्रयोग भी करना पड़ा है। पुलिस के पहुंचने के बावजूद लूटमार जारी था, जिसकी वजह से पुलिस ने लाठियां भी बरसाई है।

READ ALSO,,आ गई सुशांत सिंह राजपूत की एक्स मैनेजर दिशा सालियान की पोस्टमार्टम रिपोर्ट, हुआ ये बड़ा ख़ुलासा..

Related Articles

Back to top button