inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – मोर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर किया गैंगरेप, तीन गिरफ्तार

मोर्निंग वॉक पर निकली नाबालिग लड़की का अपहरण कर आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत पर एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को पकड़ा गया है। पकड़े गये सभी आरोपी पीड़िता के गांव के ही रहने वाले है।

जानकारी के मुताबिक घटना डोंगरगांव थाना क्षेत्र की है। तीन दिन पहले नाबालिग छात्रा अपनी सहेलियों के साथ माॅर्निंग वाॅक के लिए सुबह चार बजे निकली हुई थी। इस दौरान गांव के ही सालिक राम, गजेंद्र कोर्राम, रितेश यादव और एक नबालिग लड़की का अपहरण कर उसके अपने साथ सुनसान जगह पर ले गए। यहाँ पर आरोपियों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को मौके पर ही छोड़कर वहां से भाग निकले।

इधर पीड़िता जैसे तैसे अपने घर पहुंची और इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत के बाद डोंगरगांव पुलिस ने चारों को गिरफतार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 363-IPC, 376(2)(n)-IPC, 376(3)-IPC, 376-D-IPC, 376DA-IPC, 4-CHL, 6-CHL तहत अपराध दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button