inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़- सड़क हादसे में 9 लोगों की मौतऔर घायलों को उपचार के लिए कराया गया अस्पताल में भर्ती …….

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज एक के बाद एक अलग-अलग जगहों से हो रही सड़क हादसों में अब तक 9 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इन हादसों में कई लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पहला मामला राजधानी से लगे तिल्दा का है। यहां अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। हादसे में 2 बच्चे घायल है। हादसा तिल्दा टोहडा के पास हुआ। तिल्दा पुलिस ने केस दर्ज किया है। केशकाल में सामने आए सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दो वाहनों की आपस में भिड़ंत हो गई। चपेट में आने 3 लोगों की मौत, जबकि 1 घायल है। फारसगांव थाना क्षेत्र की यह घटना है। इधर अंबिकापुर में तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक चालकों को टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। हादसा रघुनाथपुर चौकी क्षेत्र के पास हुआ है।

गरियाबंद में अलग-अलग दो घटनों में दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार कचना और धुर्वा के पास दोनों घटना हुई। गरियाबंद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बिलासपुर के सीपथ थाना में एक के बाद एक दो सड़क हादसे हुए हैं। पहली तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर में चढ़ गई। हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। वहीं कार क्षतिग्रस्त हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र के सीपत रोड में यह हादसा हुआ। इससे पहले देर रात सीपत थाने के अंतर्गत लूथरा के पास दो ट्रेलर आपस में भिड़ गए। वहीं हादसे में घायल ट्रेलर चालक को अस्पताल ले जाते समय एंबुलेंस भी पलटा गया। हादसे में एंबुलेंस सवार ड्राइवर की मौत। सीपत के लूथरा के पास देर रात की यह घटना है।

Related Articles

Back to top button