inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – हँसिये की नोक पर पर दिनदहाड़े गहने सहित 7 लाख की लूट, दो बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

प्रतीक मिश्रा गरियाबंद – घटना राजिम के आमापारा इलाके की है खबर आ रही है की दो अज्ञात बदमाशों ने 7 लाख की लूट की है जिसमे में सोने-चांदी और नगदी शामिल है। बताया जा रहा है बच्चे के गले पर चाकू टिकाकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना की जनकरी मिलते ही पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया। इसके बाद आरोपियों की धरपकड़ की कोशिश शुरू कर दी है। सभी चौक चौराहों पर पुलिस कड़ाई चेकिंग शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना राजिम नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 1 आमापारा की है। तकरीबन दोपहर 11:45 बजे दो लुटेरे बाइक से आए और घर में घुसकर घटना को अंजाम दिया। लुटेरे ₹6.50 लाख नकदी और 50 हजार कीमत के जेवर उड़ा ले गए। इस दौरान घर के मुखिया मौके पर मौजूद नही थे। उनकी पत्नी और दो बच्चे ही घर मे मौजूद थे।

READ ALSO,,अगस्त महीने में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां चेक करें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

परिजनों ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी अचानक घर में घुसे और छोटे बच्चे के गले में हसिया डालकर नकदी और जेवरात देने की मांग की। बच्चे की बहन ने भाई की जान बचाने के लिए तत्काल सब कुछ लुटेरों के हवाले कर दिया।वही आवाज सुनकर बच्चो की माँ भी तत्काल बाथरूम से बाहर आ गयी। आरोपियों ने उसके गले में भी हसिया रख दिया और फिर सारा माल लेकर चंपत हो गए।

लुटेरों के आने-जाने के सारी तस्वीरें आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गई है। जिसको देखकर पता चलता है कि लुटेरे बाइक में सवार थे और दोनों युवा है। चेहरे पर मास्क लगे होने के कारण उनके चेहरे साफ नजर नही आ रहे है।

दिनदहाड़े रिहायशी इलाकों में इस तरह की वारदात से आसपास के लोग भी दहशत में आ गए। घटना की खबर देखते ही देखते पूरे शहर में फैल गई। मिली जानकारी के अनुसार घर के मालिक भोजराम साहू की शहर में ही एक डेली नीड्स की दुकान है। घटना की जानकारी मिलते ही राजिम पुलिस के अलावा एसपी भोजराम पटेल मौके पर पहुंच गए। एसपी ने परिजनों से मुलाकात की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

Related Articles

Back to top button