
हरीश यादव पिथौरा ( महासमुंद) – महासमुंद जिले के पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली गांव के नाबालिक लड़की मोबाइल गेम का शिकार हो गई। दरअसल यहाँ फ्री फायर गेम मे नाबालिक लड़की को बिहार के लडके से प्यार हो गया।
आपको बता दे पिथौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सोनासिल्ली गांव की 16 वर्षिय लड़की अपने घर से 18 दिसंबर को गायब हो गई थी परिजनो ने लड़की की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई , ,, पिथौरा पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए लड़की के बारे मे पतासाजी कर मोबाइल ट्रेस कर लड़की का पता लगा लिया , नाबालिक लड़की को बिहार के जमुई गांव से पिथौरा पुलिस ने बरामद कर लिया है।
वही नाबालिक लड़की के प्रेमी चंदन कुमार को पिथौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है ,,, पुरे मामले मे यह पता चला है कि नाबालिक लडकी फ्री फायर गेम खेलती थी और आनलाईन गेम खेलते खेलते बिहार के युवक से प्रेम कर बैठी थी ,प्रेमी युवक ने नाबालिक लडकी से शादी रचाया, और साथ रहने लगा था ,, पिथौरा पुलिस ने परिजनो के शिकायत के बाद युवक को गिरफ्तार कर लिया है वही युवक के खिलाफ ,363,366,376,2 ड,4 ,6 पास्को एक्ट के तहत कार्रवाई कर युवक को जेल भेज दिया गया है।



