
महानदी भवन मंत्रालय से जारी आदेश में जिले के कई जिलाधीशो के साथ-साथ अखिल भारतीय प्रशासनिक सेवाओं के अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया जिसमें कई महत्वपूर्ण जिलों के जिलाधीश प्रभावित हुए ।
इनमें वो भी शामिल है जिनका वर्तमान जिलों में कार्यकाल का वर्ष भी पूरा नहीं हो पाया था, ऐसे कई वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी हैं। जिनके वर्तमान दायित्व सिर्फ कुछ महीनों का ही रहा। बलोदा बाजार जिले के वर्तमान जिलाधीश सुनील कुमार जैन सचिव शिक्षा विभाग बनाये गए है। वही उनकी जगह महासमुंद जिले के जिलाधीश डोमन सिंह की अस्थस्यी पदस्थापना बलोदा बाजार कलेक्टर के रूप में की गई है।







