inh24खेल जगत

IPL 2021 – चेन्नई सुपरकिंग्स ने खेला प्रैक्टिस मैच, धोनी और रैना की बल्लेबाजी का दिखा जलवा, देखें Video

आईपीएल 2021 में चेन्नई सुपरकिंग्स अपना पहला मैच 10 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम के खिलाफ होगा. पहले मैच को खेलने से पहले टीम के खिलाड़ी जमकर अभ्यास कर रहे हैं। सीएसके के ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें टीम चेन्नई आपस में प्रैक्टिस मैच खेलती नजर आ रही है. इस वीडियो में सीएसके के बल्लेबाज और गेंदबाज जमकर अभ्यास कर रहे हैं। खासकर धोनी और सुरेश रैना ने भी प्रैक्टिस मैच में अपने जलवे दिखाए हैं। चेन्नई के अभ्यास मैच में 20 वर्षीय फजलहक फारूकी भी अपनी गेंदबाजी के सीएसके बल्लेबाजों को परेशान करते हुए दिख रहे हैं। बता दें कि फजलहक फारूकी अफगानिस्तान से हैं और सीएसके ने उन्हें नेट गेंदबाज के तौर पर बुलाया है।

प्रैक्टिस मैच के दौरान धोनी ने अपनी विकेटकीपिंग से भी दिल जीत लिया. धोनी ने बल्लेबाज को बड़े आसानी के साथ स्टंप भी किया। जिसका वीडियो सीएसके द्वारा जारी किए गए वीडि़यो में हैं। बल्लेबाज ने स्पिनर की गेंद पर आगे बढ़कर छक्का जमाने की कोशिश की लेकिन गेंद को खेलने से बल्लेबाज मिस कर गया और विकेट के पीछे माही ने आसानी के साथ स्टंप कर जता दिया कि ‘ शेर कभी भी शिकार करना नहीं भूलता है.’

सीएसके के कप्तान धोनी एक बार फिर आईपीएल के जरिए क्रिकेट के मैदान पर दिखेंगे। इस बार सुरेश रैना भी आईपीएल में अपना जलवा दिखाते हुए नजर आने वाले हैं। पिछले सीजन में रैना अपने पर्सनल काम की वजह से यूएई से भारत लौट गए थे। आईपीएल 2020 में सीएसके का पऱफॉर्मेंस औसत रहा था और प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई थी।

इस बार रैना के आने से सीएसके की टीम का मध्यक्रम मजबूत हुआ है और उम्मीद कि यह टीम फिर से आईपीएल में अपनी पैठ बनाने में सफल होगी। धोनी का फॉ़र्म भी पिछले सीजन में खराब रहा था और केवल 200 रन ही बना सके थे. इस बार यह देखना दिलचस्प होगा कि रैना औऱ धोनी की जोड़ी अपनी टीम के लिए क्या कमाल करती है। सुरेश रैना आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज हैं।

Related Articles

Back to top button