छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से 12वीं का रिजल्ट जारी होने की तारीखों और समय की घोषणा कर दी गई है. बोर्ड की ओर से जारी नोटिस के अनुसार कक्षा बारहवीं का रिजल्ट आज दोपहर 12 बजे घोषित होगा. ऐसे में जो छात्र इस परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराए थे वे छत्तीसगढ़ बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट- cgbse.nic.in पर जाकर रिजल्ट (Chhattisgarh Board 12th Result 2021) चेक कर सकेंगे।
बोर्ड ने इस बार स्टूडेंट्स ने घर बैठकर परीक्षा दी थी. स्कूल को ही सेंटर बनाया गया था. इन सेंटर्स से स्टूडेंट 1 जून से 5 जून तक प्रश्न पत्र और आंसर शीट हासिल किए. सभी को आंसर शीट जमा करने के लिए 5 दिनों का वक्त मिला था. स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ प्रेमसाय सिंह टेकाम दोपहर 12 बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रिजल्ट जारी करेंगे. माध्यमिक शिक्षा मंडल ने एक बयान जारी कर यह जानकारी दी है.
ऐसे देख पाएंगे रिजल्ट
रिजल्ट देखने के लिए सबसे पहले Chhattisgarh Board की ऑफिशियल वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं.
वेबसाइट पर उस लिंक पर , जहां Chhattisgarh Board CGBSE 12th Result 2021 लिखा हो.
इसके बाद अपना रोल नंबर, रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें.
आपका Chhattisgarh Board CGBSE 12th Result 2021 स्क्रीन पर दिखाई देगा.
रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंट लेकर रख लें.
बता दें कि इस साल करीब 2 लाख 83 हजार बच्चों ने 12वीं की परीक्षा के लिए आवेदन किया था. माध्यमिक शिक्षा मंडल के मुताबिक, 12वीं की बोर्ड परीक्षा में 10 हजार छात्र-छात्राओं ने भाग नहीं लिया. वहीं, परीक्षा में छात्रों ने घर से प्रश्न पत्र हल करके जमा किए हैं और यह परीक्षा 1 जून से 5 जून तक आयोजित की गई थी. माध्यमिक शिक्षा मंडल के सचिव वीके गोयल ने बताया कि इस बार बच्चों ने घर बैठे परीक्षा दी है, इसलिए उत्तर पुस्तिका की पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना नहीं होगी. इस बार 12वीं की परीक्षा में करीब 2 लाख 71 हजार स्टूडेंट शामिल हुए थे.



