inh24छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ – कोरोना वैक्सीन लगाने गए कर्मचारियों को फरसा लेकर दौड़ाया शख्स, जान बचाकर भागे लोग

राजनांदगांव जिले में कोरोना वैक्सीनेशन का लक्ष्य पूरा करने के लिए टीम अब घर-घर दस्तक दे रही हैं। वहीं पूछकर टीका लगा रही है। स्वास्थ्य विभाग की इस पहल के बाद अब वैक्सीनेशन कर्मचारियों के साथ मारपीट की खबरें भी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि खड़गांव थाना के ग्राम सिवनी में वैक्सीनेशन कर्मचारियों को जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। बताया जा रहा है कि टीका लगाने की बात कहने पर एक शख्स को इतना गुस्सा आया कि फरसा लेकर वैक्सीनेशन कर्मचारी को दौड़ा दिया।

इस घटना से दहशत में आए कर्मचारी मौके से जान बचाकर लौट आए। वहीं आने पर पुलिस को इसकी जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया।

Related Articles

Back to top button