भाटापारा – कई दिनों से शहर में था दो चोरों का आतंक, चोरियां कर दुबक जाते थे कहीं चोर, 2 को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कुश अग्रवाल बलोदा बाजार – थाना भाटापारा शहर में कुछ दिनों से चोरी की वारदात हो रही थी जिस पर से रात्रि गश्त् बढ़ाकर बाहर से आने जाने वाले लोग पर नजर रखते हुए साथ ही जेल से छूटने वाले अपराधी , पुराने चोरों की सूची तैयार कर वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देश व मार्गदर्शन पर थाना प्रभारी महेश कुमार ध्रुव के द्वारा दो टीम तैयार कर चोरों की पता तलाश की जा रही थी रिपोर्ट के अनुसार अज्ञात चोर के बारें वारदात के तरीका को देखते हुए पता तलाश किया गया।
पूर्व के चोरों से भी पूछताछ की जा रही थी कि सूचना मिली हुनमान प्रसाद गुप्ता करीब डेढ दो माह पहले जेल से छूटा है तथा अपने पास से नगदी रकम व चांदी का पायल भी रखा है सूचना पर हुनमान गुप्ता को हिरासत में लकर पूछताछ कर उसके घर की तलाशी ली गई जिस पर रमेश कुमार गुप्ता और मोहन अग्रवाल के घर से हुई चोरी का समान व कुछ नगदी रकम बरामद हुआ और कड़ाई से पूछताछ करने पर उसका दूसरा साथी रवि ध्रुव भी बताया कि गांधी मंदिर वार्ड में भी चोरी की घटना को अंजाम दिया है व परशु राम वार्ड में भी चोरी का प्रयास किया लेकिन चोरी नही कर पाया।

दोनो आरोपी के पास चोरी के समान व नगदी रकम को जप्त किया गया है तथा शेष नगदी रकम को ब्रांडेड कपडे जूता और नशाखोरी करने में खर्च कर दिये है । दोनो आरोपी के खिलाफ चारों मामले में धारा 457, 380 के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय पेश कर जेल दाखिल किया गया है ।
इस कार्यवाही में सउनि नेतराम पटेल ओम साहू लक्ष्मी शंकर मंडलेश्वर , प्रधान आरक्षक त्रिलोकी बघेल मोहन सोनवानी , बिसौहा राम साहू, ताराचंद रातडे, नरेन्द्र कुमार निषाद आरक्षक श्रीचंद , कमल किशोर साहू , दुर्गेश स्वर्णकार , अशोक ध्रुव शामिल रहे है ।



