
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में फिर हत्या की वारदात सामने आई है. मिली जानकारी के मुताबिक उरला थाना क्षेत्र में एक मजदूर पर धारदार हथियार से हमला कर आरोपी बाला कुर्रे ने मौत के घाट उतार दिया। वारदात के पीछे आपसी रंजिश की आंशका जताई जा रही है. पुलिस ने बताया कि मृतक शत्रुघन महिलांगे मुंगेली जिले के रहने वाला था. जो रायपुर में अपनी पत्नी के साथ मजूदरी का काम करता था. घटना बीती रात की बताई जा रही है.




